हरिद्वार। न्यू कृषि उत्पादन मंडी समिति सराय रोड के प्रांगण में किसानों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ किसान नेता पूर्व एसडीओ घनश्याम ने की, संचालन मनोज कुमार ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से भारतीय किसान यूनियन भारत का गठन करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा, राष्ट्रीय महासचिव प्रवक्ता डॉ. अनिल शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष. प्रवीण शर्मा, सचिव जयपाल सिंह, कोषाध्यक्ष विक्रम आहूजा, सलाहकार नरेश कुमार शर्मा, सदस्य प्रभात चौधरी, निर्माण पाल, हर्ष अरोड़ा, वेदपाल सिंह, संजय सैनी, सुरेंद्र शर्मा, चंदन रावत, तस्लीम अहमद, शावन मंसूरी, कुंवर सिंह मंडवाल को सर्वसम्मति से चुना गया।

इस अवसर पर नवनियुक्त भारतीय किसान यूनियन (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा शीघ्र ही छोटे लघु किसानों को संगठित कर किसान भाइयों की न्याय संगत मांगों के लिए संघर्ष किए जाएंगे। उन्होंने कहा उत्तराखंड राज्य में भी भारत सरकार राज्य सरकार की कृषक जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वन के लिए राष्ट्रीय कृषि विपणन संस्थान जैसी संस्थाएं स्थापित की जानी चाहिए ताकि किसानों को पक्षीकरण के साथ योजनाओं की जानकारी सरकार के संरक्षण में दी जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि गुजरात राज्य की तर्ज पर पूरे भारतवर्ष के राज्यों में न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू भारत सरकार द्वारा किया जाना चाहिए।

बैठक में सम्मलित हुए किसानों में रणवीर सिंह, जय भगवान, कामिल हसन, राजपाल सिंह, हरिप्रसाद बिष्ट, श्याम सुंदर रतूड़ी, भोला यादव आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *