हरिद्वार/ एडमिन

कॉमेडी टीवी शो भाभीजी घर पर हैं, टेलीविजन पर सबसे लोकप्रिय सिटकॉम में से एक है। पिछले सात साल से यह शो छोटे पर्दे पर काफी पॉपुलैरिटी के साथ दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। भाभीजी घर पर हैं की अपनी फैन फॉलोइंग है, जो दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता को लगातार बढ़ाती आ रही है। हमने देखा है कि कैसे क्रिएटिव टीम भाभीजी घर पर हैं के हर किरदार को बड़े ही कमाल तरीके से पेश करती है। यही वजह कै हि अंगूरी भाभी से लेकर विभूति तक, सभी किरदार फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय हो गए हैं। अब जल्द ही शो में अभिनेत्री विदिशा श्रीवास्तव की नई एंट्री हो रही है।
भाभीजी घर पर हैं शो में विदिशा श्रीवास्तव, नेहा पेंडसे की जगह लेंगी। विदिशा टीवी जगत का जाना माना नाम हैं। उनको पहले ये है मोहब्बतें, मेरी गुड़िया, कहत हनुमान जय श्री राम जैसे शो में खूब पसंद किया गया है और अब वो अनीता भाभी के रूप में अपना जलवा बिखरेने के तैयार हैं। विदिशा ने खुलासा किया है कि वह इस तरह के पॉपुलर किरदार को टीवी पर निभाने को लेकर बेहद खुश हैं। विदिशा श्रीवास्तव का कहना है, ‘भाबीजी घर पर है जैसे प्रतिष्ठित शो का हिस्सा बनना वास्तव में मेरे लिए एक महत्वपूर्ण एहसास है।