हरिद्वार। जनपद में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरनपुर सल्लाहपुर क्षेत्र में लगभग 105 बीघा भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया।
उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पाया गया कि उक्त भूमि पर बिना अनुमति अवैध रूप से प्लाटिंग की गई थी, जिसको राजस्व टीम द्वारा ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान तीन चक्र मार्गों पर किए गए अतिक्रमण को भी हटाया गया।
उप जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *