
हरिद्वार। मां मनसा देवी सीढ़ी मार्ग के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने स्वतंत्रता सेनानी पार्क में एक बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने व संचालन जिलाध्यक्ष राजकुमार ने किया। बैठक में मनसा देवी मंदिर सीढ़ी मार्ग के लघु व्यापारियों ने सर्वसहमति से लघु व्यापार संगठन की इकाई का गठन कर अध्यक्ष कमल प्रताप चौहान, उपाध्यक्ष सपना गोस्वामी, महामंत्री दयाराम, कोषाध्यक्ष शशिकांत, मीडिया प्रभारी विजय सिंह, सदस्य जुगल किशोर, आर्यन गोस्वामी, दिग्विजय सिंह, पिंकी, सुरेश गिरी, उमाशंकर, सचिन, पवन त्रिवेदी, जोगेंद्र गोस्वामी, मनीष शर्मा, राजकुमार आदि चुने गए सभी पदाधिकारियों को प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक के माध्यम से मांग की गई कि 27 जुलाई 2025 को मनसा देवी सीढ़ी मार्ग पर दुर्घटना हो जाने के कारण सीढ़ी मार्ग पूर्ण तरीके से प्रतिबंधित किया गया है, मनसा देवी सीढ़ी मार्ग के स्थानीय कारोबारी स्ट्रीट वेंडर्स को स्वतंत्र कारोबार की अनुमति के साथ व्यवस्थित व स्थापित किए जाने की मांग की गई।
इस अवसर पर लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि पूर्व में 27 जुलाई 2025 को मनसा देवी मंदिर सीढ़ी मार्ग पर दुर्घटना हो जाने के कारण तीर्थ यात्री, श्रद्धालुओं के लिए वह मार्ग प्रतिबंधित किया गया है। मार्ग प्रतिबंधित हो जाने के कारण स्थानीय कारोबारी स्थित वेंडर्स लघु व्यापारी अपने कारोबार से वंचित हैं राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत पर्वतीय क्षेत्र के अन्य मंदिरों की तर्ज पर स्थानीय कारोबारी लघु व्यापारियों को वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में स्वरोजगार दिया जाना न्याय संगत होगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही शासन प्रशासन द्वारा मनसा देवी मंदिर सीढ़ी मार्ग के स्थानीय लघु व्यापारियों का संज्ञान लेकर पूर्व से चली आ रही व्यवस्था को संचालित किया जाना उचित होगा।
नवनियुक्त अध्यक्ष कमल प्रताप चौहान ने कहा लगभग 07 महीने से मनसा देवी सीढ़ी मार्ग के लघु व्यापारी बेरोजगार हैं और बच्चों की उच्च शिक्षा के साथ-रोटी रोजी का संकट गहराता जा रहा है, विषय की गंभीरता को देखते हुए शासन प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई किया जाना नितांत आवश्यक है।
बैठक में शामिल हुए लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों में जय सिंह बिष्ट, मनीष कुमार, मोहनलाल, ओमप्रकाश, वीरेंद्र, चंदन रावत, श्याम कुमार, सुमन गुप्ता, मंजू पाल, सुनीता चौहान आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
