हरिद्वार। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद हरिद्वार में भी Gen Z यानी युवा पीढ़ी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में रैली निकाली। भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री शिव चौहान के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली में ग्रामीण क्षेत्रों के बड़ी संख्या में Gen Z युवा शामिल हुए। भारी बारिश के बावजूद युवाओं का उत्साह देखने लायक रहा।
रैली मिस्सरपुर गांव से शुरू होकर धारीवाला गांव तक निकाली गई। इस दौरान Gen Z युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और अपनी एकजुटता का संदेश दिया। बारिश के बीच भी युवाओं का उत्साह कम नहीं हुआ और उन्होंने पूरे जोश के साथ रैली में भाग लिया।

ग्रामीण क्षेत्र की Gen Z मोदी-धामी के साथ: शिवा चौहान।
रैली के दौरान शिव चौहान ने कहा कि दिल्ली में प्रदर्शन करने वाले युवा ग्रामीण क्षेत्र की Gen Z का प्रतिनिधित्व नहीं करते। उन्होंने दावा किया कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हैं। शिव चौहान ने कहा कि भारी बारिश के बावजूद Gen Z युवाओं ने रैली निकालकर अपना समर्थन जाहिर किया है। उनके अनुसार, ग्रामीण क्षेत्र के युवा देश के विकास और सरकार की नीतियों के समर्थन में खड़े हैं।

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी…
गौरतलब है कि भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री शिव चौहान हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की दावेदारी कर रहे हैं। वह भाजपा जिलाध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट तक अपना बायोडाटा सौंपकर पार्टी से टिकट की मांग कर चुके हैं। शिव चौहान लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं और ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के बीच अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने में जुटे हैं।
दिल्ली में हुए प्रदर्शन के बाद Gen Z युवाओं को साथ लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में निकाली गई इस रैली को शिव चौहान की क्षेत्र में राजनीतिक सक्रियता के तौर पर भी देखा जा रहा है। रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के Gen Z युवाओं की भागीदारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *