हरिद्वार। भगत सिंह चौक एवं चंद्राचार्य चौक पर जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर जिला सह संयोजक आपदा प्रबंधन एवं अध्यक्ष व्यापार मंडल भगत सिंह चौक अरुण कुमार तिवारी ने मंगलवार को जिलाधिकारी हरिद्वार से उनके कार्यालय में वार्ता की।

वार्ता के दौरान अरुण कुमार तिवारी ने दोनों क्षेत्रों में बारिश के दौरान होने वाले जलभराव से व्यापारियों एवं आमजन को होने वाली परेशानियों से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने बताया कि भगत सिंह चौक पर जलभराव की समस्या के समाधान के लिए शासन से धनराशि स्वीकृत हो चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
इस दौरान व्यापार मंडल भगत सिंह चौक के पदाधिकारी ओमपाल सिंह, कल्लू तप्परवाल एवं विजय सिंह भी मौजूद रहे। व्यापार मंडल पदाधिकारी ओमपाल सिंह ने सुझाव दिया कि भगत सिंह चौक से नहर के नीचे पाइप डालकर पानी को कनखल की छोटी नहर में पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से भगत सिंह चौक के साथ-साथ चंद्राचार्य चौक पर होने वाले जलभराव की समस्या का भी प्रभावी समाधान किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *