हरिद्वार। लायंस क्लब ग्रेटर हरिद्वार की ओर से डॉक्टर हरिराम आर्य इंटर कॉलेज में सामाजिक सेवा के तहत कक्षा 6, 7 और 8 के विद्यार्थियों को जूते वितरित किए गए। जूते पाकर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए क्लब के अध्यक्ष मेहुल सिंगल एवं नीलू खन्ना ने कहा कि लायंस क्लब अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों का समय-समय पर निर्वहन करता रहा है। क्लब का प्रयास रहता है कि समाज के उन वर्गों तक सहायता पहुंचाई जाए, जो किसी न किसी अभाव में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी क्लब इसी प्रकार सामाजिक सेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखेगा।
इस अवसर पर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रवीण त्यागी, सरीन कुमार, श्रवण कुमार, दीपक मिश्रा, यज्ञराज भट्ट, राजेश कुमार, संजय कुमार सहित लायंस क्लब की ओर से संजय खन्ना, राजेश भार्गव, अंशुल जैन, जगमोहन कौशल, दीपक गर्ग आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *