हरिद्वार। लघु व्यापार एसो सामाजिक कार्यकर्ता संजय चोपड़ा ने आए दिन गंगा के घाटों पर बिक रही चटाई-पन्नी को प्रतिबंधित किए जाने की मांग को लेकर चलाया अभियान पर्यावरण व गंगा संरक्षण के लिए मां गंगा के घाटों पर चटाई पन्नी बेचने वाले स्ट्रीट वेंडर लघु व्यापारियों से चटाई पन्नी ना बेचने की अपील के साथ धर्मानगरी हरिद्वार में आने वाले तीर्थ यात्रियों वह आगामी कावड़ मेले के दृष्टिगत आने वाले कावड़ियों से चटाई पन्नी के उपयोग ना किए जाने की अपील के साथ नगर निगम प्रशासन से चटाई पन्नी को प्रतिबंधित किए जाने की मांग को प्रमुखता से दोहराया।
इस अवसर पर लघु व्यापार एसो. के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा चटाई पन्नी के उपयोग से मां गंगा का जल दूषित हो रहा है और पर्यावरण को भी चटाई पन्नी की वजह से काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा नगर निगम प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर चटाई पन्नी के प्रयोग पर फिर रोक लगाने के लिए सामाजिक संगठनों के साथ संयुक्त कमेटियों के गठन किए जाने चाहिए उन्होंने यह भी कहा धर्म नगरी में आने वाले तीर्थ यात्रियों आगामी कावड़ मेले के दौरान आने वाले कावड़ भाइयों से अपील करते हैं की चटाई पन्नी का बहिष्कार करें और मां गंगा की पवित्रता बनाए रखें संजय चोपड़ा ने कहा चटाई पन्नी को प्रतिबंधित किए जाने की इस जन जागरण अभियान को सभी के सहयोग से आगामी दिनों में युद्ध स्तर पर चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *