
हरिद्वार / बहादराबाद। रविवार को क्षत्रिय चौहान महासभा बहादराबाद स्थित फार्म हाउस में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, खेलकूद तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग 200 छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, अभिभावकों और युवाओं की बड़ी संख्या मौजूद रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान ने की, जबकि संचालन महामंत्री एडवोकेट उत्तम सिंह चौहान ने किया। समारोह के मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान रहे। विशिष्ट अतिथियों में राज्य मंत्री डॉ. जयपाल सिंह चौहान, पूर्व राज्य मंत्री ठाकुर सुशील चौहान तथा पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष संतोष चौहान शामिल रहे।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में राजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान करना समाज का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि मेधावी छात्र-छात्राएं समाज और राष्ट्र का भविष्य हैं तथा ऐसे आयोजन युवाओं को नए लक्ष्य निर्धारित करने और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि क्षत्रिय चौहान महासभा भविष्य में भी शिक्षा, खेल एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करती रहेगी।
मुख्य अतिथि विधायक आदेश चौहान ने कहा कि शिक्षा और खेल व्यक्तित्व निर्माण के महत्वपूर्ण आधार हैं। आज सम्मानित होने वाले सभी छात्र-छात्राएं अपने परिवार, समाज और क्षेत्र का गौरव हैं। उनकी उपलब्धियां अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं को निरंतर अवसर और प्रोत्साहन मिलना चाहिए ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें।
विशिष्ट अतिथियों ने भी सम्मानित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा शिक्षा के साथ संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों द्वारा प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।
समारोह में इस वर्ष देश की सबसे बड़ी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले तुषार चौहान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एच.के. सिंह, कोटद्वार क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, महासभा के कोषाध्यक्ष नंदलाल राणा, उपाध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार चौहान, मंत्री राजकुमार चौहान, अरविंद चौहान, पवन चौहान, सुल्तानपुर मंजरी के प्रधान मोहित चौहान, बहादराबाद के प्रधान नीरज चौहान, शिवनगर ग्राम प्रधान बिजेंद्र चौहान, पूरण चौहान, धर्मेंद्र चौहान, क्षेत्रपाल चौहान, पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष दिनेश चौहान, उपाध्यक्ष बसंत चौहान, जिला पंचायत सदस्य जयंत चौहान, सलेमपुर को-ऑपरेटिव समिति के अध्यक्ष मनीष चौहान, दिनेश चौहान, भारत भूषण चौहान, जसवंत सिंह चौहान, राजवीर सिंह चौहान, सौरभ चौहान, अतुल चौहान, संजय चौहान, राकेश चौहान, चंदन चौहान, बिजेंद्र चौहान, ललित चौहान, ऋषिपाल चौहान, मोनू चौहान, शिवम चौहान, गोपी चौहान, अक्षित चौहान, विनीत चौहान, गौरव चौहान तथा वरुण चौहान सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य व्यक्ति, अभिभावक, युवा एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
