हरिद्वार। उत्तरांचल पंजाबी महासभा (रजि.), हरिद्वार द्वारा रविवार को भगत सिंह घाट, हरिद्वार में अरूट महाराज जी का पावन अवतरण दिवस श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिकों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एकत्र होकर दीप प्रज्ज्वलित किए तथा अरूट महाराज जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने अरूट महाराज के जीवन, उनके आदर्शों तथा अरोड़ समाज के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अरूट महाराज जी समाज में एकता, सेवा, संस्कार एवं मानव कल्याण के प्रतीक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज निरंतर प्रगति एवं उन्नति की ओर अग्रसर है।
इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से समाज की एकता, संस्कृति एवं परंपराओं को मजबूत बनाने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।
कार्यक्रम के अंत में समाज एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति और भाईचारे की कामना की गई तथा अरूट महाराज जी के आशीर्वाद से समाज की निरंतर उन्नति का संकल्प लिया गया।
उत्तरांचल पंजाबी महासभा (रजि.), हरिद्वार ने सभी समाजजनों का कार्यक्रम में सहभागिता हेतु आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी समाज हित एवं सांस्कृतिक संरक्षण के लिए ऐसे आयोजनों को जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *