हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार अपराधियों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों और हुड़दंगियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कोतवाली कनखल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार हुड़दंगियों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार चेकिंग और अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान दिनांक 08 मई 2026 को लड़ाई-झगड़ा और हुड़दंग कर रहे चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अजय कल्याण पुत्र चन्दकिशन निवासी ग्राम मोलना इकबालपुर थाना झबरेड़ा, रजत पुत्र राजेन्द्र निवासी हिमगिरी कॉलोनी थाना कनखल, शुभम पुत्र लोचीराम निवासी हिमगिरी कॉलोनी थाना कनखल तथा नितिन पुत्र ताराचन्द निवासी कुम्हारगढ़ा थाना कनखल शामिल हैं।
कनखल पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों, शराब तस्करों, वांछित अपराधियों और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस टीम में अ.उ.नि. नन्द किशोर, हे.का. राकेश राणा, का. जितेन्द्र राणा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *