हरिद्वार / खानपुर। पुलिस मुख्यालय स्तर पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना खानपुर पुलिस ने अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ मारपीट और गाली-गलौज कर क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार 14 अप्रैल को थाना खानपुर क्षेत्र के ग्राम पोडोवाली में एक युवक द्वारा अपने वृद्ध माता-पिता के साथ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और आमदा फसाद की स्थिति उत्पन्न करने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी विशाल पुत्र संजीव निवासी ग्राम पोडोवाली, कोतवाली खानपुर, हरिद्वार को हिरासत में लिया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170 BNSS के अंतर्गत कार्रवाई की है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक विजेंद्र सिंह, कांस्टेबल त्रेपन, कांस्टेबल अशोक कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *