
हरिद्वार। जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने अवगत कराया कि जनपद हरिद्वार में सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों पर घरेलू गैस (एलपीजी) की आपूर्ति को लेकर फैल रही भ्रामक सूचनाओं के दृष्टिगत गैस एजेन्सियों से जनपद में उपलब्ध गैस स्टॉक, वितरण व्यवस्था तथा उपभोक्ताओं हो रही आपूर्ति की विस्तृत जानकारी ली गयी। जनपद में घरेलू गैस (एलपीजी) का पर्याप्त स्टॉक / भण्डार उपलब्ध है तथा गैस वितरण व्यवस्था पूरी तरह सामान्य और सुचारू रूप से संचालित हो रही है। भारत सरकार पेट्रोलियम मंत्रालय से स्पष्ट गाईडलाईन जारी किये गये है कि उपभोक्ताओं की गैस डिलीवरी 25 दिनों के उपरान्त एवं नियमानुसार ही गैस उपभोक्ता को उपलब्ध करायी जायेगी।
उपभोक्ताओं की असुविधा के लिये निम्ननिखित हेल्पलाईन नम्बर जारी है…
हेल्पलाईन नंबर…
1800-2333-555 (टोल फ्री)
7718955555 (एलपीजी बुकिंग और शिकायत)
शिकायत अधिकारी के नम्बर…
1- आईओसी – 9557947140
2- एचपीसी -8655436284
3- बीपीसी – 8894334950
उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि पैनिक बुकिंग से बचे एवं केवल आवश्यकता के अनुसार ही गैस रिफिल बुक करें, जिससे उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्धतता सुनिश्चित हो सकें। उन्होंने उक्त के अतिरिक्त नागरिकों से अपील की है कि गैस आपूर्ति से सम्बन्धित किसी भी जानकारी के लिए केवल जिला सूचना अधिकारी, अधिकारिक बुलेटिन या सम्बन्धित गैस कम्पनियों के अधिकृत पोर्टल पर ही विश्वास करें।
जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया कि आपूर्ति विभाग, हरिद्वार के द्वारा गैस एजेन्सियों के साथ समन्वय बनाते हुये एलपीजी की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था पर निरतंर निगरानी रखी जा रही है, ताकि प्रत्येक उपभोक्ता को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।
