रानीखेत (सतीश जोशी)
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की रानीखेत जिला इकाई के तत्वाधान में पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर मशाल जुलूस निकाला। ताड़ीखेत गाँधी कुटीर से निकले इस मशाल जुलूस में कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी के कई गीतों का गायन किया भी गया। कांग्रेसियों ने बापू को याद करते हुए उनके जीवन से संबंधित कई महान कार्यो व देश के प्रति उनकी कर्तव्यनिष्ठा को याद किया। मशाल जुलूस मे रानीखेत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का जयघोष करते हुए राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। मशाल जुलूस में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य कैलाश पांडे, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गीता पवार, नगर महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नेहा शाह मेहरा, पूर्व प्रमुख रचना रावत, कुलदीप कुमार, गीता सजवान, कार्यक्रम संयोजक प्रजापति पांडे, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह रावत, प्रतिनिधि हेमंत रौतेला, व्यापार मंडल उप सचिव विनीत चौरसिया, सतीश जोशी, हेमंत मेहरा, विश्व विजय सिंह मेहरा, भुवन सिंह रावत, उमा शंकर रावत, दीप उपाध्याय, सुनील रावत, किशन अधिकारी, महेंद्र डोगरा, नंद किशोर, प्रकाश चंद्र, कमलेश रावत, राहुल रौतेला, मुकेश नेगी, खजान नैनवाल सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *