
देहरादून हरिद्वार।मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के वर्तमान अधीक्षण अभियन्ता हरिचन्द सिंह राणा लंबे समय तक हरिद्वार-रूडकी विकास प्राधिकरण में भी तैनात रह चुके हैं,अब उनको उत्तर प्रदेश सिचाई विभाग के आवास पर अवैध कब्जा करने के नोटिस भेजा गया है, मध्य गंगा सिंचाई विभाग द्वारा उन्हें अवैध कब्जे को खाली करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं साथ ही 7.26 लाख रूपये की जुर्माना भी लगाया गया है,
आपको बता दें कि पिछले करीब 10 साल से एच.सी.एस. राणा द्वारा सरकारी आवास का किराया नही जा रहा था एवं उस पर अवैध कब्जा जमाए हुए है।
आश्चर्य है कि विकास प्राधिकरण एक ऐसा विभाग है जो दूसरो को आवास देने का कार्य करता है ओर उसके ही अधिकारियो द्वारा सरकारी आवासो पर अवैध कब्जा किया जा रहा है।
यह एक मामला नही है बल्कि विवादो का तो इनसे पुराना नाता रहा है अभी पिछले ही महीने सन्यास रोड कनखल में इनके बेटे का चार मंजिला होटल निर्माण जो अवैध रूप से बिना नक्शा पास करे किया जा रहा था उसको हरिद्वार-रूडकी विकास प्राधिकरण के अधिकारियो ने सील किया था।
इस बारे में अधिशासी अभियंता राणा से बातचीत करने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ था,
