देहरादून। यादव समाज विकास समिति ने पुलिस अधीक्षक देहरादून एवं डीजीपी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में यादव समाज विकास समिति ने विगत दिनों स्वराज सेवादल के अध्यक्ष रमेश जोशी द्वारा उत्तराखंड में रह रहे यादवों को अपशब्द कहे जाने से उत्तराखंड में रह रहे यादव परिवार काफी आक्रोशित हैं। इसी सम्बन्ध में रमेश जोशी पर मुकदमा दायर करने को लेकर उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक और देहरादून पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। पिछले दिनों स्वराज सेवादल के अध्यक्ष रमेश जोशी ने सचिवालय के सामने उत्तराखंड के एक अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उत्तराखंड के यादवों को राज्य से बाहर लिकलने और यादव समाज के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। और यह वीडिओ एक टीवी चैनल द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया। जिसमे रमेश जोशी द्वारा कहा गया कि यादव उत्तर प्रदेश से आकर उत्तराखंड में भ्रष्टाचार कर रहे हैं। स्वराज सेवा दल के रमेश जोशी ने अभद्र भाषा बोलते हुए उत्तराखंड से समस्त यादवों को राज्य से बाहर निकालने की बात कर रहे हैं। जिसको लेकर यादवों में भारी रोष व्याप्त है।

यादव समाज के लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडीओ और ज्ञापन लेकर देहरादून पुलिस अधीक्षक और उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक के सामने अपनी बात रखी। इस सम्बन्ध में स्वराज सेवादल के अध्यक्ष रमेश जोशी पर मुकदमा दायर करने की अनुमति मांगा।

इस दौरान यादव समाज विकास समिति के अध्यक्ष श्री आरडी यादव, महासचिव एडवोकेट श्री मनोज यादव, उपाध्यक्ष श्री अनुराग यादव, प्रचार मंत्री संजय यादव, एडवोकेट श्री सुरेश यादव, श्री दयाशंकर यादव, एडवोकेट श्री मुकेश यादव, श्री द्वारिका यादव, श्री सीपी यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *